Dhanbad News: 29 जनवरी से चार फरवरी तक भरे जायेंगे नामांकन पर्चे

Updated at : 28 Jan 2026 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: 29 जनवरी से चार फरवरी तक भरे जायेंगे नामांकन पर्चे

शांतिपूर्ण निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तैयार. 23 फरवरी को 9.34 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग.

विज्ञापन

धनबाद.

राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को निकाय चुनाव की घोषणा कर दी. अब पूरे राज्य में मात्र एक चरण में 23 फरवरी को निकाय चुनाव होंगे. आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन की सूचना प्रकाशित की जायेगी. इसे लेकर लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त सन्नी राज प्रेस वार्ता कर बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. चुनाव को लेकर 13 कोषांगों का गठन कर नोडल पदाधिकारी व सहयोगी कर्मियों का चयन किया गया है. वहीं अभ्यर्थियों के नॉमिनेशन के लिए कमरों का भी चयन कर लिया गया है. मतदान के बाद गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में वोटों की गिनती होगी. मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी सहित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह आदि थे.

दिन के 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक भर सकते हैं नामांकन फॉर्म

डीडीसी ने बताया कि 23 फरवरी को धनबाद नगर निगम सहित चिरकुंडा नगर परिषद का चुनाव होगा. इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से चार फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगी. वहीं पांच फरवरी को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम निर्देशन की स्क्रूटनी होगी. छह फरवरी को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है. सात फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की जायेगी.

नगर निगम में 974 व नप में 42 बूथों पर होगा चुनाव

डीडीसी ने बताया कि धनबाद नगर निगम में 471 भवनों में 974 मतदान केंद्र व चिरकुंडा नगर परिषद में 32 भवनों में 42 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. धनबाद नगर निगम में 77 भवन में 158 बूथ सामान्य, 324 भवन में 647 बूथ संवेदनशील व 70 भवन में 169 बूथ अतिसंवेदनशील चिह्नित किये गये हैं. चिरकुंडा नगर परिषद में 31 भवन में 40 बूथ सामान्य व एक भवन में दो संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित हैं.

तत्काल प्रभाव से लागू है आचार संहिता

डीडीसी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. इसका उल्लंघन करने पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जायेगी. इस बार चुनाव में नोटा का कोई विकल्प नहीं रहेगा. आचार संहिता धनबाद के उन्हीं इलाकों में लागू हुआ है, जहां चुनाव होना है.

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराया जायेगा चुनाव : एसपी सिटी

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त वातावरण में संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है. स्ट्रांग रूम से लेकर मतदान केंद्र तक कड़ी सुरक्षा रहेगी. जरूरत पड़ने पर बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाये जायेंगे. मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola