dhanbadnews: आपसी रंजिश में भतीजे ने आदिवासी महिला का सिर काटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियो ग्राम पंचायत के सीधाटांड़ टोला में बुधवार की शाम एक आदिवासी महिला फूलमनी मंझियाइन (65 वर्ष) की हत्या रिश्ते के उसके भतीजा सनातन मुर्मू ने कर दी.आरोपी ने किसी धारदार हथियार से फुलमनी का सिर धड़ से अलग कर दिया है.
विज्ञापन
गोविंदपुर.
गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियो ग्राम पंचायत के सीधाटांड़ टोला में बुधवार की शाम एक आदिवासी महिला फूलमनी मंझियाइन (65 वर्ष) की हत्या रिश्ते के उसके भतीजा सनातन मुर्मू ने कर दी. आपसी रंजिश को लेकर घटी इस घटना में आरोपी ने किसी धारदार हथियार से फुलमनी का सिर धड़ से अलग कर दिया है. घटना के समय वह घर पर अकेली थी. उसका इकलौता पुत्र जोगा मुर्मू मजदूरी करने गया था, जबकि पति सोनाराम मुर्मू की मौत पहले ही हो चुकी है. सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सनातन मुर्मू ने घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में इस घटना को अंजाम दिया. उसने पुलिस को बताया कि फूलमनी उसके पिताजी को परेशान करती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी. कुछ लोग इसे अंधविश्वास से भी जोड़ रहे हैं. सनातन के परिवार वाले अक्सर बीमार रहते थे. उन लोगों को आशंका थी कि फूलमनी ही डायन भूत लगा दे रही है. पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली ने बताया कि मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी. दोषी को बख्सा नहीं जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन