Dhanbad News : विवाह के कुछ घंटे बाद ही लाल जोड़े में मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंची नेहा

Updated:
विज्ञापन

जिसने भी शिक्षा के प्रति उसकी ललक देखी, कहा-शाबास बेटी

विज्ञापन

पुटकी. आज के समय में बेटियों में पढ़ाई को लेकर जज्बा देखने लायक है. इसी का एक उदाहरण हैं विवाह के लाल जोड़ा पहने व हाथों में मेहंदी रचाये परीक्षा देने पहुंची 19 वर्षीया नेहा कुमारी. शिक्षा के प्रति उसकी ललक देखकर हर किसी ने कहा शाबास बेटी. बताया जाता है मटकुरिया छोटा गुरुद्वारा (धनबाद) के बबलू रॉय की पुत्री नेहा कुमारी शहीद नेपाल रवानी उवि विद्यालय गोधर की छात्रा है. गुरुवार की रात को नेहा का विवाह गिरिडीह जिला के गांडेय प्रखंड के बरियारपुर के मुकेश चौबे के पुत्र नीतीश कुमार चौबे के साथ रंगडीह ( गोविंदपुर) के मंदिर में हुआ.

रात तीन बजे तक चला वैवाहिक कार्यक्रम :

विवाह का कार्यक्रम रात तीन बजे तक चला. घर लौटने में सुबह चार बज गये. लड़की की नींद भी पूरी नहीं हुई. सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षा देने घर से निकली व हाथों में मेहंदी रचाये लाल जोड़े में परीक्षा देने पुटकी हाई स्कूल पहुंच गयी. इसमें उसके ससुराल वालों का भी साथ मिला. गौरतलब है कि प्रश्न पत्र लीक होने के कारण 18 फरवरी की हिंदी व 20 फरवरी की विज्ञान की परीक्षा कैंसिल कर दी थी. झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के निर्धारित परीक्षा तालिका के अनुसार तीन मार्च को परीक्षा समाप्त होना था. लेकिन दो प्रश्नपत्रों के लीक होने से दोनों परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ गयी. अब अंतिम परीक्षा आठ मार्च को होगी. यानी नेहा शनिवार को भी परीक्षा देने पुटकी आयेंगी. वर-वधू के अभिभावकों ने दो माह पहले तय हुई परीक्षा की निर्धारित तिथियों को देख विवाह की तिथि तय की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola