मुनीडीह पुलिस ने 10 क्विंटल कोयला जब्त किया

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी देख चालक वाहन छोड़ भाग निकले

विज्ञापन

पुटकी.

अवैध रूप से कोयला ढोते पांच दोपहिया वाहनों को मुनीडीह ओपी पुलिस ने मंगलवार को जब्त किया. वहीं पुलिस की गाड़ी देखते ही चालक वाहन छोड़ भाग निकले. ओपी प्रभारी संतोष कुमार महतो ने बताया करीब 10 क्विंटल कोयला समेत पांच दुपहिया वाहन जब्त कर ओपी लाया गया है. श्री महतो के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.

कृषि बाजार समिति में व्यवसायियों की बैठक

बरवाअड्डा.

कृषि बाजार समिति बरवाअड्डा में मंगलवार की देर शाम व्यापारियों व मोटिया मजदूरों के संयुक्त बैठक में भाजपा उम्मीदवार ढुलू महतो शामिल हुए. नेतृत्व जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने किया. मौके पर व्यवसायियों ने ढुलू महतो को अपनी समस्याएं बतायीं. मौके पर बिनोद गुप्ता, विकास कंधवे, राजेश गुप्ता, अजय नारायण लाल, पप्पू सिंह, रंजीत साहू, सुरेंद्र जिंदल, सुधीर बंसल, अजय बंसल, विक्की सांवरिया, उत्तम हाड़ोदिया, अशोक अग्रवाल, राजू अग्रवाल, पंकज गुप्ता, प्रांजल शाह, सुशील गर्ग, चिंटू शाह, टोनी अग्रवाल, गुड्डू गुप्ता, सहदेव यादव, दीपक कटेसरिया आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola