घर से भागी दो बच्चे की मां की करायी प्रेमी से शादी

Updated:
विज्ञापन

गांव के ही सूरज कुम्भकार के साथ तीन दिन पूर्व घर से भागी थी

विज्ञापन

कालूबथान.

कालूबथान ओपी क्षेत्र के आंकद्वारा कुम्भकार टोला निवासी शोभा कुमारी अपने पति को छोड़ दो बच्चों के साथ गांव के ही सूरज कुम्भकार के साथ तीन दिन पूर्व घर से भाग गयी. पति द्वारा कालूबथान ओपी में शिकायत करने के बाद पुलिस के दबाव पर शोभा अपने प्रेमी के साथ रविवार को कालूबथान ओपी पहुंची. उसने पुलिस से कहा कि वह अपने प्रेमी सूरज के साथ जीवन बिताना चाहती है. मामले को लेकर पूर्व मुखिया षष्टीपद सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई. इसके बाद शाम में शोभा की शादी उसके प्रेमी के साथ सुसुनिया भैरव नाथ मंदिर में करायी गयी. बैठक में निर्णय हुआ कि दो बच्चों में एक अपने पिता तथा दूसरा शोभा के साथ रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola