बांसजोड़ा बस्ती की आग को ले विधायक ने की जीएम से वार्ता

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने जीएम के साथ की वार्ता
बांसजोड़ा 12 नंबर बस्ती के समीप में फैल रही आग पर रोक लगाने तथा पिट वाटर की मांग को लेकर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शनिवार को सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक चितरंजन कुमार के साथ वार्ता की. वार्ता में बांसजोड़ा बस्ती में फैल रही आग से हो रही परेशानियां से विधायक ने महाप्रबंधक को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि आग अब धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर रही है. हमेशा यहां अनहोनी की आशंका बनी रहती है. यहां पिट वाटर की आपूर्ति भी इस इलाके में नहीं हो रही है. लोगों को एक किलोमीटर दूरी तय कर साइकिल से पानी लाना पड़ता है. समस्या सुनने के बाद महाप्रबंधक ने 15 दिनों के भीतर समाधान कराने का आश्वस्त किया. वार्ता में पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, मो आजाद, मोहन कुमार बाउरी, सुनील कुमार आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




