dhanbad news : दामडीह से गायब बच्ची प्रेमी के साथ रांची से बरामद

Updated:
विज्ञापन

dhanbad news : दामडीह से गायब बच्ची प्रेमी के साथ रांची से बरामद

विज्ञापन

dhanbad news : सुदामडीह थाना क्षेत्र से बुधवार को क्षेत्र के एक बच्ची (13) के अगवा होने के मामले में सुदामडीह पुलिस ने गुरुवार को रांची के तुपुदाना से बच्ची को वहीं के सुनील नामक युवक के साथ बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. बच्ची के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुदामडीह पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद गुरुवार को आरोपी को धनबाद जेल भेज दिया, वहीं सुदामडीह पुलिस नाबालिग की मेडिकल जांच के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच ले गयी. पुलिस बच्ची का इकबालिया बयान न्यायालय में दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. शिकायत के बाद पुलिस ने सुनील के दोस्तों से पूछताछ की थी. लेकिन कुछ पता नहीं चला था. तब पुलिस सुनील के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में डाल दिया था. फिर मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस रांची पहुंची. वहां पर सुनील से संपर्क साधा और उसे अपनी बातों में फंसाकर बातचीत जारी रखी. उसके बाद उन दोनों को गिरफ्तार कर सुदामडीह थाना ले आयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola