Dhanbad News: महापौर के सहायक निर्वाची पदाधिकारी बदले, कई वार्ड की सूची में भी संशोधन

Updated:
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन करते हुए नयी अधिसूचना जारी की है.

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन करते हुए नयी अधिसूचना जारी की है. इसके अनुसार धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 46 से 50 के निर्वाची पदाधिकारी व महापौर सहित वार्ड एक से पांच, 46 से 50 व 51 से 55 की सूची में सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के नामों में बदलाव किया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त धनबाद द्वारा भेजे गये संशोधित प्रस्ताव पर विचार के बाद किया गया है.

गोविंदपुर सीओ बने वार्ड 46 से 50 के निर्वाची पदाधिकारी

नयी अधिसूचना के अनुसार धनबाद नगर निगम (वर्ग-क) के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों में परिवर्तन किया गया है. महापौर के लिए पहले सहायक निर्वाची पदाधिकारी गोविंदपुर सीओ धर्मेंद्र दुबे को बनाया गया था. अब सीओ गोविंदपुर की जगह सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बाल किशोर महतो को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं वार्ड 46 से 50 का निर्वाची पदाधिकारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बाल किशोर महतो की जगह गोविंदपुर सीओ धर्मेंद्र दुबे को बनाया गया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी वार्ड एक से पांच के लिए कनीय सांख्यिकी सहायक राजकुमार, वार्ड 46 से 50 बाघमारा के अंचल निरीक्षक महेश कुमार व 52 से 55 के लिए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बलियापुर महावीर कुमार को बनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola