धनसार थाना से चंद कदम दूर चोरी की वारदात, फर्नीचर दुकान की अल्बेस्टर शीट तोड़कर घुसे चोर
दुकान में विस्फोट कर छत उड़ाया
धनसार थाना के पास स्थित एक फर्नीचर दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर और छत को क्षतिग्रस्त कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
धनबाद. धनसार थाना के पास स्थित एक फर्नीचर दुकान में सोमवार की देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने के साथ विस्फोट कर छत को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान लेकर फरार हो गये.

सुबह दुकान पहुंचे मालिक तो खुला मामला
दुकान मालिक राम बाबू शर्मा के अनुसार, मंगलवार की सुबह दुकान पहुंचने पर छत क्षतिग्रस्त मिली. दुकान का ताला भी टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना धनसार पुलिस को दी.
ये भी पढ़ें: धनबाद रेल मंडल के 17 स्टेशनों पर चल रहे काम की GM डिंपी गर्ग ने की समीक्षा, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल लोगों की पहचान की जा सके.
थाना के बगल वारदात से सुरक्षा पर सवाल
धनसार थाना के ठीक बगल फर्नीचर दुकान में हुई चोरी की घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है. पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर चोरों का पता लगाने में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए