Dhanbad News : फांसी पर झूलने से विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : ससुराल में महिला ने फांसी लगा ली और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Dhanbad News :ससुराल में महिला ने फांसी लगा ली और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतका राखी देवी के पिता महुदा रामनगर गढ़ निवासी फुकु हाड़ी ने मंगलवार को सरायढेला थाना में अपना फर्द बयान दर्ज कराया है, जिसमें उसने अपने दामाद सुभाष हाड़ी, चाची बेला देवी, सुभाष का जीजा राजेश हाड़ी, बहन आशा देवी, भाभी गौरी देवी पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है.
क्या है मामला :
फुकु ने पुलिस को बताया कि चार नवंबर को उसकी बेटी राखी देवी का देवर विजय हाड़ी ने उनकी बेटी जवा कुमारी के मोबाइल पर फोन कर बताया कि उसकी बहन फंदे से झूल गयी है. सरायढेला के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. उसके बाद पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा तो देखा की राखी देवी की हालत गंभीर है. उसके कपड़े फटे हुए हैं. पति ने बताया कि उससे झगड़ा करने के बाद उसने फांसी लगा ली. जबकि फुकु ने आरोप लगाया कि आये दिन दामाद उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था. इस विवाद को लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी. अंतत: सभी ने मिल कर उसकी बेटी को मार डाला.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन