युवक ने फांसी लगा कर दी जान

Updated:
विज्ञापन

बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताटांड गांव निवासी मंतोष बाउरी (19 वर्ष) ने गुरुवार की दोपहर गांव के सामने स्थित जंगल में नीम पेड़ में दो पट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंतोष दोपहर को उदयपुर गांव से अपने घर लौटा था. फिर चाय बनाने को कहा. चाय पीकर जंगल की ओर […]

विज्ञापन

बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताटांड गांव निवासी मंतोष बाउरी (19 वर्ष) ने गुरुवार की दोपहर गांव के सामने स्थित जंगल में नीम पेड़ में दो पट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंतोष दोपहर को उदयपुर गांव से अपने घर लौटा था. फिर चाय बनाने को कहा. चाय पीकर जंगल की ओर निकल गया. दो घंटे बाद गांव के किसी व्यक्ति ने मंतोष को पेड में लटकते देखा तो इसकी सूचना घरवालों को दी. फिर परिजन घटनास्थल पहुंचे और कुछ ग्रामीणों के सहयोग से मंतोष को फंदे से उतारकर उसे जलाने के लिए ले गये. इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है लेकिन दबी जुबान से लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहा है. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में रहता था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola