Dhanbad News: अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित जगह बसाये प्रबंधन : रागिनी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने गुरुवार को कुजामा क्षेत्र की भू-धंसान व अग्नि प्रभावित मोहरीबांध बस्ती पहुंची.

विज्ञापन

कुजामा के भू-धंसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोगों से रूबरू होती रागिनी सिंह. Dhanbad News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने गुरुवार को कुजामा क्षेत्र की भू-धंसान व अग्नि प्रभावित मोहरीबांध बस्ती पहुंची. उन्होंने प्रभावित लोगं से मिल कर स्थिति का जायजा लिया. Dhanbad News: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने गुरुवार को कुजामा क्षेत्र की भू-धंसान व अग्नि प्रभावित मोहरीबांध बस्ती पहुंची. उन्होंने प्रभावित लोगं से मिल कर स्थिति का जायजा लिया. बस्ती के समीप परियोजना से आग की लपटें व धुएं के गुब्बार से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. कई लोगों के घर भू-धंसान से ध्वस्त हो गये हैं. स्थानीय लोगों की पीड़ा सुनने के बाद रागिनी सिंह ने बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 10 के महाप्रबंधक से दूरभाष पर बात कर तत्काल लोगों को सुरक्षित जगह बसाने की मांग की. उन्होंने कहा कि बरसात में आग और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र में लोग जान हथेली पर रख कर रहने को विवश हैं. हल्की बारिश होने पर गैस रिसाव शुरू हो जाता है. रागिनी सिंह ने कहा कि प्रशासन व बीसीसीएल जल्द अग्नि प्रभावित क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाये अन्यथा आंदोलन किया जायेगा. मौके पर भाजपा कार्यकर्ता पप्पू पासवान, छोटू मंडल, बंटी झा, बबली राउत, तारकेश्वर पासवान, सेलो पासवान, संजय महतो, नरेश भईयां, पार्वती देवी, रेखा देवी, ममता, पिंकी देवी, शिवया देवी, गिरी देवी, सीता देवी, राधिया देवी, रेखा देवी आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola