ATM में मदद के बहाने साइबर ठगी, 70 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से उड़ाये 50 हजार

Updated:
विज्ञापन

साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनसार में एटीएम से पैसे निकालने में मदद के बहाने एक युवक ने वृद्ध के बैंक खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

विज्ञापन

धनबाद. धनसार थाना क्षेत्र के महावीर नगर, भूदा निवासी 70 वर्षीय गुप्तेश्वर राम साइबर ठगी के शिकार हो गये. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये की निकासी कर ली. मामले में पीड़ित के बेटे जितेंद्र कुमार ने सोमवार को धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

ATM से रुपये नहीं निकले तो युवक ने की मदद की पेशकश

जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर को उनके पिता भूदा स्थित एटीएम से रुपये निकालने गये थे. एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर वहां मौजूद एक युवक ने मदद की पेशकश की. युवक ने एक मोबाइल नंबर देते हुए बताया कि इस नंबर पर फोन करने से गार्ड आ जायेगा और रुपये निकल जायेंगे.

ये भी पढ़ें: बिजली-पानी संकट पर BCCL को विधायक की दो टूक, टैंकर से पानी और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग

गुप्तेश्वर राम ने युवक की बात पर भरोसा करते हुए दिये गये मोबाइल नंबर पर फोन किया. इसके बाद उनके बैंक खाते से 10-10 हजार रुपये कर कुल 50 हजार रुपये की निकासी हो गयी. खाते से रकम निकलने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ.

पेंशन की राशि थी खाते में जमा

परिजनों के अनुसार, गुप्तेश्वर राम के बैंक खाते में उनकी पेंशन की राशि जमा थी. घटना के बाद परिवार के लोग चिंतित हैं. वहीं, धनसार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और लेनदेन से जुड़े विवरण के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola