स्थानीय हाइवा एसो ने दी आज से ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की चेतावनी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की एमपीएल को दी चेतावनी
विज्ञापन
निरसा.
निरसा कांटा स्थित स्थानीय हाइवा एसोसिएशन कार्यालय में गुरुवार की शाम अध्यक्ष लालू ओझा की अध्यक्षता में हाइवा मालिकों की बैठक हुई. बैठक के बाद तय हुआ कि शुक्रवार की सुबह से संगठन एमपीएल की कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूर्ण रूप से बंद करेगा. लोडिंग के नाम पर अवैध वसूली नहीं होने देंगे. बैठक में कुंज बिहारी मिश्रा, अमल मिश्रा, दुर्गा चरण मंडल सहित अन्य मौजूद थे. इधर निरसा हाइवा परिवहन स्वावलंबी सहकारी समिति का दो दिनों से बंदी जारी है. गुरुवार को एमपीएल की छोटी गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस पहुंच गयी. इधर हाइवा एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा के सदस्य मन्नू सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि निरसा के एक एसोसिएशन का आंदोलन महज एक गिरोह का आंदोलन है. इस आंदोलन में आम हाइवा मलिक का कोई साथ नहीं है. इसके पूर्व भाड़ा बढ़ाने के नाम पर एक बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसमें तीनों संगठन एक साथ थे. अभी का आंदोलन स्वार्थवश किया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन