Dhanbad News: 15 फरवरी से पहले शस्त्र जमा नहीं करने पर रद्द होगा लाइसेंस
Author Om prakash rawani
Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: नगर निकाय चुनाव : सामान्य व व्यय प्रेक्षकों ने की तैयारियों की समीक्षा, दिये कई निर्देश
विज्ञापन
Dhanbad News: नगर निकाय चुनाव : सामान्य व व्यय प्रेक्षकों ने की तैयारियों की समीक्षा, दिये कई निर्देश
Dhanbad News: निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की सभी प्रकारिया पूरी हो चुकी है. इसके बाद शुक्रवार को समहरणालय सभागार में चुनाव के लिए आये धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो व व्यय प्रेक्षक नवनीत निश्चल और चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मौजूद थे. उपायुक्त ने कहा कि जिन शस्त्रधारियों ने अब तक अपने शस्त्र का सत्यापन करा कर जमा नहीं किया है वो 15 फरवरी तक कर दें. अन्यथा लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी. प्रेक्षकों ने जिला प्रशासन की तैयारियों पर संतुष्टि व्यक्त की. निगम के सामान्य प्रेक्षक ने निष्पक्ष व शतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर व पारदर्शी तरीके से करने का निर्देश दिया. मौके में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा पसाद, धनबाद नगर निगम के महापौर के निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार, चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी जियाउल अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा आदि मौजूद थे.निर्धारित तिथियों तक खर्च का ब्यौरा जमा करें : व्यय प्रेक्षक
धनबाद नगर निगम के व्यय प्रेक्षक ने फ्लाइंग स्क्वायड टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम तथा वीडियो व्यूइंग टीम को सतर्क रहकर हर प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने को निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने उसकी प्रतिदिन रिपोर्टिंग करने का भी निर्देश दिया. एमसीएमसी कोषांग को पेड न्यूज, सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार पर नजर रख इसकी जानकारी एक्सपेंडिचर कोषांग को देने का निर्देश दिया. साथ ही शत प्रतिशत प्रत्याशियों को निर्धारित की गई तीन तिथियों में खर्च का ब्यौरा देने का निर्देश दिया.चेक पोस्ट पर हर वाहन की हो कड़ी निगरानी : सामान्य प्रेक्षक
चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक ने चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारी का अच्छे से प्रशिक्षण संपन्न कराने, डिस्पैच सेंटर से बूथ तक जाने एवं बूथ से स्ट्रांग रूम आने के लिए रूट चार्ट तैयार कर पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने चेक पोस्ट पर हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया.प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश
उपायुक्त ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले चुनाव पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. एसएसपी ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी. इसके लिए फोर्स डेप्लॉयमेंट प्लान भी तैयार है. चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई की जा रही है. वारंट निष्पादन में तेजी लाई गई है. बैठक के दौरान प्रेक्षकों ने कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, परिवहन, विधि व्यवस्था, मीडिया, प्रशिक्षण सहित अन्य कोषांगों की समीक्षा की.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन