Dhanbad Driving Licence: 25 सितंबर तक नहीं होगी लर्नर लाइसेंस की स्लॉट बुकिंग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परिवहन विभाग ने सॉफ्टवेयर अपग्रेड और मतदाता सूची पुनरीक्षण के कारण लर्नर लाइसेंस (एलएल) की स्लॉट बुकिंग 25 सितंबर तक रोकी है. इससे बड़ी संख्या में आवेदक प्रभावित होंगे. ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की बुकिंग जारी है.

विज्ञापन

परिवहन विभाग ने लर्नर लाइसेंस (एलएल) के स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 25 सितंबर तक रोक दी है. विभाग में सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने का काम भी चल रहा है. इसके अलावा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) में परिवहन विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है. दोनों कारणों से फिलहाल लर्नर लाइसेंस के लिए नया स्लॉट बुक नहीं हो रहा है. विभागीय स्तर पर यह व्यवस्था 25 सितंबर तक प्रभावी रहेगी. एसआइआर के कारण धनबाद में पहले भी लाइसेंस संबंधी शिविर स्थगित किये जा चुके हैं.

विज्ञापन

प्रति सप्ताब 560 से 700 आवेदक प्रक्रिया से जुड़ते हैं

लर्नर लाइसेंस के लिए स्लॉट बुकिंग बंद होने का असर बड़ी संख्या में आवेदकों पर पड़ेगा. परिवहन कार्यालय में सामान्य दिनों में रोजाना करीब 80 से 100 आवेदक लर्नर लाइसेंस के टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरते थे. इस हिसाब से एक सप्ताह में करीब 560 से 700 आवेदक इस प्रक्रिया से जुड़े होते हैं. स्लॉट बंद रहने की अवधि बढ़ने पर लंबित आवेदनों की संख्या भी बढ़ सकती है. फिलहाल जिन आवेदकों को लर्नर लाइसेंस के लिए टेस्ट देना है, उन्हें नयी स्लॉट बुकिंग शुरू होने का इंतजार करना होगा.

फोटोग्राफी जारी, डीएल की स्लॉट बुकिंग पर रोक नहीं

स्लॉट बुकिंग बंद होने के बावजूद लर्नर लाइसेंस से संबंधित फोटोग्राफी का काम जारी है. वहीं, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा चालू है. यानी जिन आवेदकों के पास पहले से लर्नर लाइसेंस है और वे स्थायी लाइसेंस के लिए पात्र हैं, वे डीएल टेस्ट के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं. परिवहन विभाग के अनुसार, सॉफ्टवेयर अपग्रेड और एसआअआर से जुड़े कार्य पूरे होने के बाद लर्नर लाइसेंस की स्लॉट बुकिंग फिर शुरू की जायेगी. इसके लिए 25 सितंबर के बाद विभाग के अगले आदेश का इंतजार करना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola