Dhanbad News: सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत
Dhanbad News:कालूबथान ओपी क्षेत्र के छोटा आंबोना गांव निवासी गोउर गोप (30) की शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी.
Dhanbad News:कालूबथान ओपी क्षेत्र के छोटा आंबोना गांव निवासी गोउर गोप (30) शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि गोऊर निरसा से मजदूरी कर बाइक से रात में अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में बलियापुर-पातलाबाड़ी मार्ग पर पिंड्राहाट आदिवासी टोला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से एसएमएमसीएच धनबाद भेजा गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद छोटा अंबोना में मातम है. इधर, रविवार की दोपहर पुलिस एसएमएमसीएच पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना के बाद मृतक की पत्नी सुमित्रा गोप, पुत्री लक्ष्मी (7) व पुत्र असीम गोप (5) का रो-रो कर बुरा हाल है. गोउर गोप घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए