कोयला भवन की टीम ने फायर एरिया का लिया जायजा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कोयला भवन की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
लोयाबाद.
कोयला भवन की टीम ने सोमवार को बांसजोड़ा छह नंबर पिट और 12 नंबर के बीच अग्नि प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. इस दौरान आग व गैस रिसाव पर काबू पाने की संभावना तलाशी गयी तथा यह जानने की कोशिश की गयी कि कहां से मिट्टी युक्त ओबी डाला जाए कि शीघ्र ही भराई हो सके. कोयला भवन की टीम ने बताया कि मिट्टी की भराई कराने से आग को आक्सीजन मिलना बंद हो जाएगा तो आग स्वत: बुझ जायेगी. विदित हो कि छह-सात सालों से यह इलाका अग्नि प्रभावित है. क्षेत्रीय प्रबंधन ने बार-बार यहां का जायजा लिया, पर कभी भी ठोस कदम नहीं उठाया गया. टीम में कोयला भवन प्रोजेक्ट प्लानिंग विभाग के चीफ मैनेजर मिथिलेश कुमार, सुप्रिय मंडल, प्रबंधक एसके दास, सर्वेयर एमटीएच आबिद, सेफ्टी अफसर कमलेश कुमार, दीपक कुमार आदि शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन