स्ट्रीट फूड शौकीनों के लिए बड़ी खबर: बरटांड़ डिपो में 30 स्टॉल वाला फूड हब तैयार, जानें उद्घाटन की तिथि

Updated:
विज्ञापन

धनबाद नगर निगम द्वारा बनाया गया फूड बॉक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहरवासियों के लिए खुशखबरी! धनबाद में बरटांड़ बस डिपो के पास नगर निगम द्वारा विकसित फूड हब लगभग तैयार है. जुहू चौपाटी की तर्ज पर बना यह हब 30 स्ट्रीट फूड काउंटरों के साथ एक नया फूड डेस्टिनेशन बनने की उम्मीद है.

विज्ञापन

धनबाद. शहरवासियों को अब अलग-अलग तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. बरटांड़ बस डिपो परिसर में नगर निगम की ओर से विकसित किया जा रहा फूड हब अब लगभग तैयार हो चुका है. करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फूड हब का उद्घाटन 20 सितंबर को संभावित है. पहले 12 सितंबर को उद्घाटन की तैयारी थी, लेकिन मेयर संजीव सिंह के शहर से बाहर रहने के कारण कार्यक्रम की तिथि आगे बढ़ाये जाने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन

30 काउंटर की योजना, 14 बनकर तैयार

जुहू चौपाटी की तर्ज पर विकसित किये जा रहे फूड हब में कुल 30 स्ट्रीट फूड काउंटर खोलने की योजना है. फिलहाल 14 काउंटर तैयार हो चुके हैं, जबकि शेष काउंटरों का निर्माण कार्य जारी है. प्रत्येक वेंडर के लिए करीब 8×10 वर्गफुट जगह निर्धारित की गयी है. यहां फास्ट फूड के साथ विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड उपलब्ध कराने की योजना है.

लाइटिंग और ब्रांडिंग से बदलेगा परिसर का स्वरूप

फूड हब को आकर्षक बनाने के लिए लाइटिंग, ब्रांडिंग और स्ट्रीट फूड कॉर्नर के ब्यूटीफिकेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है. परिसर में ग्रीन पेच लाइटिंग लगायी गयी है, जिससे शाम के समय इसका स्वरूप और आकर्षक बनाने की तैयारी है. ग्राहकों की सुविधा के लिए हाइटेक शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था भी की गयी है.

स्वच्छता और हाइजीन पर भी जोर

फूड हब में स्ट्रीट फूड के साथ स्वच्छता को लेकर भी व्यवस्था की गयी है. स्टॉल संचालकों को हाइजीन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर ध्यान रखा जा सके. करीब तीन वर्षों से चल रहा फूड बॉक्स निर्माण का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है.

शहरवासियों को मिलेगा नया फूड डेस्टिनेशन

उद्घाटन के बाद बरटांड़ का यह फूड हब शहरवासियों के लिए एक नया स्ट्रीट फूड डेस्टिनेशन बन सकता है. एक ही परिसर में कई तरह के खाद्य विकल्प उपलब्ध होने से लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, फूड हब के संचालन के दौरान साफ-सफाई, खाद्य गुणवत्ता, काउंटरों के नियमित संचालन और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना इसकी सफलता के लिए अहम होगा.

फूड हब की प्रमुख विशेषताएं

  • कुल लागत: लगभग 1 करोड़ रुपये
  • प्रस्तावित काउंटर: 30
  • वर्तमान में तैयार काउंटर: 14
  • प्रति वेंडर क्षेत्रफल: 8×10 वर्गफुट
  • थीम: जुहू चौपाटी मॉडल
  • सुविधाएं: आधुनिक लाइटिंग, ब्रांडिंग, आधुनिक शौचालय, पार्किंग व स्वच्छता प्रशिक्षण

ये भी पढ़ें: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुरू होगा 'अबुआ दवाखाना', जानें ग्रामीणों को कैसे मिलेगा 5 चिकित्सा पद्धतियों की मुफ्त दवाओं का लाभ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola