रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता में शामिल हो जीतें इनाम

Updated:
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेगा रेल मंत्रालय

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) सभी नागरिकों के लिए हिंदी भाषा में रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है. रेलकर्मियों सहित जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव प्राप्त करने और उन अनुभवों के आधार पर रेलवे की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता होगी. प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों में एक को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में आठ हजार, तृतीय पुरस्कार के रूप में छह हजार रुपए तथा पांच को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को चार हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा.

क्या है नियम : रेल यात्रा वृतांत हिन्दी भाषा में न्यूनतम 3000 व अधिकतम 3500 शब्दों का होना चाहिये. वृतांत डबल स्पेस में टाइप किया हुआ तथा चारों तरफ एक-एक इंच का हासिया छूटा हुआ व पृष्ठ संख्या अंकित होना चाहिए. इसके साथ ही शब्दों की कुल संख्या लिखी होनी चाहिये. वृतांत के प्रारंभ में एक अलग कागज में बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय अथवा निवास का पता, मातृभाषा, मोबाइल नम्बर, ई-मेल तथा वृतांत के शब्दों की संख्या आदि का उल्लेख किया जाना चाहिए. इसमें भाग लेने के इच्छुक केंद्रीय अथवा राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को इस आशय का घोषणा पत्र देना होगा कि उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार का सतर्कता/अनुशासन व अपील नियम से संबंधित मामला लंबित या विचाराधीन नहीं है. आवेदक सरकारी सेवा में नहीं हैं, उन्हें इस आशय का घोषणा पत्र देना होगा कि उनके खिलाफ न तो किसी प्रकार का आपराधिक मामला चल रहा है और न ही वे किसी प्रकार की सजा भुगत रहे हैं. इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को घोषणा पत्र में यह भी उल्लेख करना होगा कि – ‘‘संबंधित रेल यात्रा वृतांत मेरी मौलिक रचना है, इसे किसी अन्य पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कृत नहीं किया गया है. प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई तक सहायक निदेशक, हिन्दी (प्रशिक्षण), कमरा नं. 316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आइटीओ, नई दिल्ली-110002 को भेज सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola