ePaper

Dhanbad News : कतरास में झाकोमयू का सम्मेलन संपन्न

Updated at : 06 Jun 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : कतरास में झाकोमयू का सम्मेलन संपन्न

Dhanbad News : कतरास में झाकोमयू का सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल के सिजुआ स्थित कतरास क्लब में शुक्रवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता हराधन रजवार व संचालन उमाशंकर चौहान ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो विशेष रूप से मौजूद थे. आयोजित सम्मेलन में यूनियन के विस्तार पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे. वक्ताओं ने कहा कि कोल इंडिया के सभी क्षेत्रों में हमारी यूनियन का विस्तार किया गया है. जोनल सचिव सपन बनर्जी ने कहा कि यूनियन को मजबूत करने के लिए जगह-जगह पर बैठक व मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधन अपनी कार्यशैली में सुधार लाये, नहीं तो कंपनी का चक्का जाम कर दिया जायेगा. सम्मेलन को रतिलाल टुडु, नकुल महतो, शिवप्रसाद महतो, युद्धेश्वर सिंह, मुनीनाथ दुबे, प्रकाश सिंह, हराधन मोदक, कन्हाई लाल सिंह, अजय रवानी, रौनक सिंन्हा, सुमित महतो, मनु चौहान, मलयचंद्र महतो, घंटु त्रिगुनाइत, कृष्णा लाल आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola