Jharkhand News: धनबाद जिला परिषद की बैठक में हंगामा, आक्रोशित जनप्रतिनिधि ने इंजीनियर पर फेंका बोतल

Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Oct 2024 3:05 PM

विज्ञापन

धनबाद जिला परिषद की बैठक में जोरदार हंगामा हुआ है, दरअसल एक जनप्रतिनिधि ने एक इंजीनियर पर बोतल फेंक दिया, जिसके बाद सभी अधिकारी आक्रोशित हो गये हैं.

विज्ञापन

धनबाद, संजीव झा: धनबाद जिला परिषद की बैठक में शनिवार को हंगामा हो गया. दरअसल इस बैठक में लक्ष्मी मुर्मू नामक जनप्रतिनिधि ने एक कार्यपालक इंजीनियर पर बोतल फेंक दिया. जिससे अधिकारी नाराज हो गये और उस मीटिंग को छोड़ कर चले गये. सभी अभियंता उनके इस हरकत का जोरदात विरोध कर रहा है. हालांकि, बोतल किस वजह से फेंकी गयी इसकी सपष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल डीआरडीए का जिला परिषद में विलय को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी. लेकिन बैठक के दौरान किसी बात को लेकर धनबाद की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मुर्मू की सामने बैठे अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहस गयी. बात यहां तक बढ़ गयी कि बैठक में अधिकारियों से उनकी तू-तू मैं मैं हो गयी. इस बीच आक्रोशित जनप्रतिनिधि लक्ष्मी मुर्मू ने सामने बैठे अधिकारी पर पानी का बोतल फेंक दिया.

जिप अध्यक्ष की कोशिशों के बाद भी शांत नहीं हुआ मामला

बैठक के एक जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने मामले कों शांत करने कोशिश की, लेकिन शांत नहीं हुआ. वह बार बार मीटिंग में शामिल लोगों से शांत होने की गुहार लगा रही थी. इधर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मुर्मू के इस हरकत से इंजीनियर नाराज हो गये और बैठक का बहिष्कार कर सदन से उठ कर चले गये. बैठक के बाद भी बाहर का माहौल बिल्कुल गहमा गहमी थी.

Also Read: Jharkhand News: हड़ताल पर गयी झारखंड की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका, जानें क्या होगा इसका असर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola