Jharkhand News: आठ फर्जी कंपनियों ने चुराये GST के 17.89 करोड़, ऐसे दिया जाता है खेल के अंजाम

Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Jan 2025 6:00 AM

विज्ञापन

फर्जी कंपनियों ने की 17.89 करोड़ रुपये की जेएसटी चोरी

Jharkhand News: धनबाद-बोकारो की आठ फर्जी कंपनियों ने 17.89 करोड़ की जेएसटी चोरी की है. फेक रजिस्ट्रेशन के खिलाफ चलाये जा रहे मुहिम में इसका खुलासा हुआ है. इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

धनबाद, सुधीर सिन्हा: धनबाद-बोकारो जिले के आठ फर्जी कंपनियों ने 17.89 करोड़ रुपये जीएसटी की चोरी की है. फेक रजिस्ट्रेशन के खिलाफ सेल्स टैक्स (राज्य कर) द्वारा चलाये जा रहे मुहिम में यह खुलासा हुआ है. पिछले दिनों धनबाद-बोकारो की 51 कंपनियों की जांच की गयी. इसमें आठ कंपनियों का कोई अस्तित्व नहीं मिला. इन फर्जी कंपनियों ने जिन कंपनियों को कोयला बेचा है, उन्हें विभाग द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है. इसके अलावा फर्जी कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी प्रक्रिया शुरू की गयी है. मामला 2022-2024 का है.

कोयला की खरीद-बिक्री कर लिया गया आईटीसी का लाभ

धनबाद के वाणिज्यकर अधिकारी के मुताबिक कागज पर कोयला की खरीद-बिक्री कर आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का लाभ लिया गया. बिक्री में वाणिज्यकर को जो टैक्स मिलना चाहिए, उसे आईटीसी के साथ एडजस्ट दिखाकर फर्जी कंपनियों ने सरकार का 17.83 करोड़ का राजस्व का नुकसान किया है.

धनबाद की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैसे होता है खेल

फेक रेंट एग्रीमेंट, पेन नंबर से फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन निबंधन कराया जाता है. विभिन्न खदानों से जो दो नंबर का कोयला निकलता है, उस कोयले को एक नंबर बनाने के लिए फर्जी कंपनी के नाम से ऑन लाइन इ-वे बिल (परमिट) जेनेरेट किया जाता है. उस परमिट से कोयले को या तो राज्य के बाहर भेजा जाता है या स्थानीय भट्टों में खपाया जाता है.

बायोमीट्रिक प्रणाली होगी लागू, फर्जी कंपनियों पर लगेगा अंकुश

फेक रजिस्ट्रेशन पर अंकुश लगाने के लिए बायोमीट्रिक प्रणाली लागू की जा रही है. वाणिज्यकर (राज्य कर) पदाधिकारी के मुताबिक विभाग में बॉयोमीट्रिक प्रणाली के लिए मशीन लगायी जायेगी. मशीन में जब तक बॉयोमीट्रिक कैप्चर नहीं होगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी. लिहाजा बॉयोमीट्रिक प्रणाली के दौरान ही संबंधित व्यक्ति की पूरी कुंडली निकली जायेगी. इससे फर्जी कंपनी के रजिस्ट्रेशन पर अंकुश लगेगा.

Also Read: Deoghar News: देवघर में पागलबाबा आश्रम की मूर्तियों की चांदी का मुकुट, मूर्ति समेत पांच लाख के सामानों की चोरी

निम्न फर्जी कंपनियों का है फेक रजिस्ट्रेशन

ट्रेड का नाम ऑनर जीएसटी आइएन सर्किल

एपी ट्रेडर्स अमित कुमार 20बीजेडीपीके8925आर1जेडआर चिरकुंडा
मेसर्स एतवारी इंटरप्राइजेज एतवारी सिंह 20आरएनडीपीएस0488एच1जेडएम धनबाद
एआर ट्रेडर्स रितेश भगत 20बीइएनपीबी1356जे1जेडयू बोकारो

एसएन इंटरप्राइजेज अभिषेक शर्मा 20इडब्लूक्यूपीएस2290जी1जेडए झरिया
आदित्या कंस्ट्रक्शन राजू कुमार सिंह 20डीएक्यूपीएस4595पी1जेडपी बोकारो

शिवशक्ति इंटरप्राइजेज चंदन कुमार 20सीएलयूपीके9822पी1जेडबी बोकारो
बंशल इंटरप्राइजेज दीपक कुमारी 20एलक्यूवीपीके8411के1जेडए बोकारो

आरआर ट्रेडर्स रितविक राज 20एफएफपीपीआर1012जे1जेडएल धनबाद
नोट : इन आठ कंपनियों ने 17.89 करोड़ जीएसटी की चोरी की.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola