Deoghar News: देवघर में पागलबाबा आश्रम की मूर्तियों की चांदी का मुकुट, मूर्ति समेत पांच लाख के सामानों की चोरी

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :17 Jan 2025 8:26 PM
विज्ञापन
घटनास्थल पर टूटा हुआ दान पेटी को देखते स्थानीय लोग

घटनास्थल पर टूटा हुआ दान पेटी को देखते स्थानीय लोग

Deoghar News: देवघर के पागल बाबा आश्रम में चांदी का मुकुट समेत पांच लाख के सामानों की चोरी हो गयी है. घटना के बाद पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की जांच की.

विज्ञापन

देवघर : देवघर में चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ा है कि वे अब मंदिर व आश्रमों को भी निशाना बनाने लगे हैं. जिले के जसीडीह थानांतर्गत पागल बाबा आश्रम के मंदिर से चोरों ने भगवान राधा कृष्ण के मूर्ति में लगे चांदी के मुकुट सहित चांदी की राधा – कृष्ण की मूर्ति, तीन खड़ाऊं, स्फटिक पत्थर के शिवलिंग, चांदी का अरघा, दो चांदी की कटोरी, सिंहासन, दो मोती माला, प्लेट व करीब डेढ़ लाख रुपये भरे दो दान पेटी की चोरी कर ली. घटना गुरुवार देर रात करीब 1:00 से अहले सुबह 5:00 बजे के बीच की बतायी जा रही है.

जांच के दौरान पुलिस ने बरामद किया दान पेटी

जानकारी के मुताबिक आश्रम के पीछे चहारदीवारी के गेट में लगे ताला तोड़कर चोर मंदिर के मुख्य गर्भगृह तक पहुंचा और दरवाजे की कुंडी तोड़कर घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने पुलिस बलों के साथ मंदिर पहुंचकर जांच पड़ताल किया. जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर के समीप स्थित फतेहपुरिया कोठी परिसर से एक टूटा हुआ दानपेटी व एक बंद दानपेटी बरामद किया.

देवघर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीसीटीवी कैमरे की भी हुई जांच

इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गयी. हालांकि सीसीटीवी से पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका. घटना के संबंध में आश्रम प्रबंधक बिहार के दरभंगा जिले के चक्का गांव निवासी अधिक लाल देव ने जीडीह थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. प्रबंधक ने बताया कि मंदिर के पुजारी धनंजय कुमार पाठक गुरुवार की रात 9:00 बजे मंदिर का दरवाजा बंद कर सोने चले गये. अहले सुबह एक व्यक्ति ने आकर कहा कि मंदिर का दानपेटी गायब है. इसके बाद पुजारी व लीलानंद पागलबाबा विद्यापीठ के प्राचार्य संदीप कुमार मिश्रा ने मंदिर पहुंच कर देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ है और भगवान पर लगे मुकुट गायब है.

डेढ़ लाख रुपये भरे दो दान पेटी समेत ये चीजें गायब

इसके बाद चोरी की आशंका होने पर जांच पड़ताल किया तो पाया कि राधा कृष्ण के मूर्ति में लगे चांदी के मुकुट सहित चांदी की राधा – कृष्ण की मूर्ति, तीन खड़ाऊं, स्फटिक पत्थर के शिवलिंग, चांदी का अरघा, दो चांदी की कटोरी, सिंहासन, दो मोती माला, प्लेट व करीब डेढ़ लाख रुपये भरे दो दान पेटी गायब है. घटना की सूचना थाने को दिया.

चोरी हुई समानों की कीमत पांच लाख रुपये

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दीपक अपने थाने के एसआई शिव कुमार, राजेंद्र सिंकू, विनोद कुमार, एएसआई अजित कुमार तिवारी, कौशलेंद्र कुमार, अभय कुमार व पुलिस बलों के साथ जांच पड़ताल में पहुंचे. आश्रम द्वारा चोरी हुई समानों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी है. प्रबंधक ने कहा कि डेढ़ वर्ष से दान-पेटी को नहीं खोला गया था, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये थे. घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

क्या-क्या हुई चोरी

राधा कृष्ण के मूर्ति में लगे चांदी के मुकुट सहित चांदी की राधा – कृष्ण की मूर्ति, तीन खड़ाऊं, स्फटिक पत्थर के शिवलिंग, चांदी का अरघा, दो चांदी की कटोरी, सिंहासन, दो मोती माला, प्लेट व करीब डेढ़ लाख रुपये

Also Read: Jharkhand Naxal News: 1 करोड़ के इनामी समेत 7 नक्सली झारखंड पुलिस के रडार पर, इन इलाकों में है सक्रिय

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola