हिंदू को बांटना चाहते हैं राहुल गांधी, हम नहीं होने देंगे, धनबाद में बोले हिमंता बिस्व सरमा

हिमंता बिस्व सरमा.
Jharkhand Chunav 2024: हिमंता बिस्व सरमा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. कहा है वे हिंदू को बांटना चाहते हैं.
Jharkhand Chunav 2024|धनबाद, संजीव झा : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत इंडिया के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. एक ओर राहुल गांधी भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं, तो भाजपा ने कांग्रेस पर हिंदुओं को बांटने का आरोप लगाया है.
धनबाद में हिमंता बिस्व सरमा की जनसभा
असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह हिंदुओं को बांटना चाहते हैं. हिमंता ने धनबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होगा. राहुल गांधी के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे.
आलमगीर और इरफान को सर्विसिंग के लिए गंगा में भेजना है- सरमा
हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि आलमगीर आलम और इरफान अंसारी को सर्विसिंग के लिए गंगा नदी में भेजना है. संताल परगना में कुछ जगहों पर शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी का मुद्दा भी उन्होंने उठाया. असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में छुट्टी शुक्रवार को नहीं, मंगलवार को मिलनी चाहिए.
भावी पीढ़ी के लिए भाजपा को दें वोट – हिमंता बिस्व सरमा
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता ने विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित किए जाने के मुद्दे पर भी झारखंड की वर्तमान सरकार को घेरा. कहा कि अगर झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरा है, तो हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए भी जगह होनी चाहिए. हिमंता ने अपील की कि भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए झारखंड की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करें. झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाएं.
Also Read
political news : झारखंड की सभ्यता-संस्कृति की रक्षा अबुआ सरकार से ही संभव : कल्पना सोरेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




