Dhanbad News: बस्ताकोला में कार की टक्कर के बाद मारपीट, पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में होता रहा हंगामा
झरिया के बस्ताकोला में सड़क हादसे के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस की मौजूदगी में भी हंगामा जारी रहा, दोनों पक्ष झरिया थाना पहुंचे।
झरिया, धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में गुरुवार को सड़क हादसे के बाद मारपीट का मामला सामने आया. घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होती रही. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, बस्ताकोला निवासी रौशन सिंह, पिता उपेंद्र सिंह, सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान झरिया से धनबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की चपेट में आने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गये.
हादसे के बाद पूछताछ को लेकर बढ़ा विवाद
आरोप है कि कार की टक्कर के बाद रौशन सिंह ने कार सवार युवकों से घटना को लेकर पूछताछ की. इसी दौरान विवाद बढ़ गया. आरोप के मुताबिक, युवकों ने दूसरी कार से लाठी-डंडे निकालकर रौशन के साथ मारपीट की.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये और स्विफ्ट कार को रोक लिया. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
पुलिस पहुंची, फिर भी जारी रहा विवाद
सूचना मिलने पर झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर तक विवाद जारी रहा. बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल प्राथमिकी और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए