Dhanbad News: कतरास लिलौरी मंदिर की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, परिसर और रास्तों पर लगेंगे CCTV कैमरे

Updated:
विज्ञापन

बैठक | Prabhat Khabar Network

कतरास के प्रसिद्ध लिलौरी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रवेश और निकास द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस ने बैठक कर दी जानकारी।

विज्ञापन

कतरास, धनबाद : लिलौरी मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. इसे लेकर गुरुवार को कतरास थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मंदिर के सेवायत कुमार विशाल, कतरास राजबाड़ी राज परिवार के प्रतिनिधि, पुजारी और नाई समाज के लोग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिर परिसर में लगेंगे CCTV कैमरे

बैठक में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए मंदिर के प्रवेश और निकास मार्ग को व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया.

वहीं मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख रास्तों पर CCTV कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया. इससे मंदिर परिसर एवं आसपास की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने मंदिर प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जानी चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

नवरात्र में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

बता दें कि कतरास का लिलौरी मंदिर झारखंड के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है. ऐसे में पुलिस और मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर तैयारियां शुरू की जा रही हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola