झरिया बाजार में सड़कों की बदहाली से बढ़ी चिंता, त्योहारों से पहले जांच की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क बनी मुसीबत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झरिया बाजार की मुख्य सड़क की बदहाली से स्थानीय लोग परेशान हैं. बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है. जलजमाव वाली सड़क पर धान रोपकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया.

विज्ञापन

धनबाद. झरिया बाजार की मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों बदहाल है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है तथा सड़क पर फिसलन बढ़ने से लोगों के गिरने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि नगर निगम की ओर से 2024 में बनायी गयी सड़क एक साल भी ठीक स्थिति में नहीं रह सकी.

विज्ञापन

जलजमाव वाली सड़क पर धान रोपकर किया था प्रदर्शन

सड़क की बदहाली के विरोध में स्थानीय लोगों ने आठ सितंबर को अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया था. जलजमाव वाली सड़क पर ही लोगों ने धान रोपकर नगर निगम के प्रति आक्रोश जताया था. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा था कि उन्हें पुरानी सड़क ही वापस दे दी जाये, ताकि मौजूदा सड़क की स्थिति से राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें: नवरात्र से पहले धनबाद की सड़कों का हाल बेहाल, क्या पूजा तक गड्ढों और जलजमाव से मिल पाएगी राहत?

पूर्व पार्षद ने भी चेतावनी दी थी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी और निर्माण में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो झरिया की जनता धरना-प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होगी.

तीन साल बाद सड़क दोबारा बनाने के तर्क पर सवाल

मामले को लेकर पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. उनके अनुसार, निगम अधिकारी यह तर्क दे रहे हैं कि किसी सड़क को दोबारा बनाने के लिए तीन साल का अंतर जरूरी है. अनूप साव ने सवाल उठाया कि यदि सड़क निर्माण में कोई गड़बड़ी हुई है और सड़क निर्धारित अवधि से पहले ही खराब हो गयी, तो इसकी परेशानी आम लोगों को क्यों झेलनी पड़े.

उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है.

एसीबी और विभागीय अधिकारियों से की शिकायत

अनूप कुमार साव ने मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव और निगरानी विभाग के सचिव से की है. उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद उपायुक्त और नगर आयुक्त को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है. शिकायत में उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

इन शिकायतों में लगाये गये आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. नगर निगम की ओर से मामले पर कोई पक्ष उपलब्ध नहीं कराया गया है.

त्योहारों से पहले सड़क की बदहाली बनी चिंता

अगले महीने से दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व शुरू होने वाले हैं. त्योहारों के दौरान झरिया बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना रहती है. ऐसे में मुख्य सड़क पर गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव की स्थिति से व्यापारी और आम लोग चिंतित हैं. स्थानीय लोगों की मांग है कि त्योहारों से पहले सड़क की स्थिति में सुधार किया जाये, ताकि बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें: धनबाद: 1 किलो घी के बदले झांसा! Nursing Home का कर्मचारी बता दुकानदार के साथ कर गया बड़ा खेल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola