Jharia Vidhan Sabha Result 2024: झरिया में बीजेपी की रागिनी सिंह जीती, कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह को मिली हार

Updated:
विज्ञापन

Jharia Vidhan Sabha Result 2024: झरिया में बीजेपी की रागिनी सिंह जीती. कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह को मिली हार

विज्ञापन

Jharia Vidhan Sabha Result 2024: झारखंड झरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की रागिनी सिंह ने कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह को 14511 वोटों से हरा दिया है. रागिनी सिंह को कुल 87892 वोट मिले. जबकि, पूर्णिमा नीरज सिंह को 73381 वोटों के साथ संतोष करना पड़ा. वहीं, तीसरे नंबर पर जेएलकेएम के रुस्तम अंसारी 5060 वोटों के साथ रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

2019 में पहली बार कांग्रेस को मिली जीत, पूर्णिमा नीरज बनीं MLA

वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झरिया विधानसभा सीट पर पहली बार कांग्रेस को जीत मिली. 79,786 वोट पाकर कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह विधायक चुनी गईं थीं. बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली रागिनी सिंह दूसरे नंबर पर रहीं थीं. उनको 67,732 वोट मिले थे. जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले योगेंद्र यादव तीसरे नंबर पर रहे थे. उनको 2,779 वोट ही मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola