Dhanbad News : सेंधमार कर ज्वेलर्स दुकान से नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : सेंधमार कर ज्वेलर्स दुकान से नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

सेंधमारी कर नगद सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी

विज्ञापन

Dhanbad News : प्रतिनिधि, फुलारीटांड़.

मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी बाजार स्थित अमर ज्वेलर्स में बीते रविवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर नगदी सहित लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ली. बताया जाता है कि चोरों ने खपरैल व एस्बेस्ट्स शीट की दुकान की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और गैस कटर से लॉकर काट कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी लेकर फरार हो गये. सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान में सेंधमारी देख दुकानदार श्रीकांत वर्मा को जानकारी दी. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. महुदा अंचल निरीक्षक रंजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार से मामले की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. पुलिस ने चोरों की तलाश में बोकारो से खोजी कुत्ता भी मंगवाया. हालांकि कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका.

सीआइडी क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी :

इधर, सीआइडी क्राइम ब्रांच की टीम एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. भुक्तभोगी दुकानदार श्रीकांत वर्मा की लिखित शिकायत पर मधुबन थाना में मामला दर्ज किया गया है. दुकानदार के अनुसार दुकान से करीब चार लाख रुपये के जेवरात तथा नकद लगभग 15 हजार रुपये की चोरी हुई है. इसके अलावा चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं डिवाइडर चुरा ले गये.

पूर्व में भी तीन बार हो चुकी है चोरी की वारदात :

तीन बार दुकानदार श्री वर्मा ने बताया कि इससे पूर्व भी दुकान में तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है. घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और दुकानदार से मिल कर घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.

विज्ञापन
Umesh Prasad Srivastava

लेखक के बारे में

By Umesh Prasad Srivastava

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola