आइआइटी आइएसएम बना जिला वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का विजेता

Updated:
विज्ञापन

जिला वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन हीरापुर हरि मंदिर स्थित व्यायामशाला क्लब में किया गया. इसमें पांच स्वर्ण के साथ आइआइटी आइएसएम ओवरऑल चैंपियन बना.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

जिला वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन हीरापुर हरि मंदिर स्थित व्यायामशाला क्लब में किया गया. इसमें जिले के छह क्लबों से 83 खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अमरेश सिंह एवं कांग्रेस नेता इंटक कार्यकर्ता जैनेंद्र कुमार राय थे. इस अवसर पर जिला संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद, महासचिव विश्वनाथ यादव, मो. फैजान निर्णायक के रूप में दीपक कुमार शर्मा व विवेक कुमार मौजूद रहे. बेस्ट वेटलिफ्टर का अवार्ड ऋषिराज आइआइटी आइएसएम को मिला. पांच स्वर्ण के साथ आइआइटी आइएसएम ओवरऑल चैंपियन बना. वहीं दो स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक के साथ व्यायामशाला क्लब हरि मंदिर हीरापुर दूसरे और एक स्वर्ण पदक के साथ चिरकुंडा वेटलिफ्टिंग क्लब एवं आर्य व्यायामशाला कतरास संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola