नीड बेस्ड शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 22 को

Updated:
विज्ञापन

विवि में होनी है 130 नीड बेस्ड शिक्षकों की नियुक्ति

विज्ञापन

धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में भूगोल के नीड बेस्ड शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 22 जुलाई को साक्षात्कार होगा. उम्मीदवारों की सूची विवि प्रशासन द्वारा जारी कर दी गयी है. इस माह के अंत तक सभी 25 विषयों के लिए चयनित नीड बेस्ड शिक्षकों की सूची जारी कर दी जायेगी. विवि में कुल 130 नीड बेस्ड शिक्षकों की नियुक्ति होनी है.

26 को होगी बीएड सेमेस्टर तीन की परीक्षा : धनबाद.

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने बीएड सेमेस्टर तीन (सत्र 2022-24) के परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. बीएड सेम तीन की परीक्षा 26 जुलाई को दो पाली में होगी. बीएड सेमेस्टर तीन के छात्रों को केवल एक विषय पेडागोजी की परीक्षा देनी होती है. इसका रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा.

पीके रॉय की प्राचार्या ने कुलपति का किया स्वागत : धनबाद.

पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज की प्राचार्या डॉ कविता सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो रामकुमार सिंह का स्वागत किया. मौके पर डॉ संजय सिंह, डॉ सोहनलाल महतो, शर्मिला कुमारी, आशुतोष राहुल तिर्की, मनोज कुमार, डॉ अभिषेक कुमार के साथ अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola