Dhanbad News: ब्राउन शुगर व पिस्टल के साथ अंतरप्रांतीय अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 19 Jan 2026 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: ब्राउन शुगर व पिस्टल के साथ अंतरप्रांतीय अपराधी गिरफ्तार

Dhanbad News: छह पुड़िया ब्राउन शुगर, दो गोली व बाइक जब्त, चेकिंग अभियान में चिरकुंडा पुलिस को मिली सफलता

विज्ञापन

Dhanbad News: छह पुड़िया ब्राउन शुगर, दो गोली व बाइक जब्त, चेकिंग अभियान में चिरकुंडा पुलिस को मिली सफलता Dhanbad News: शनिवार की देर रात विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अंतरप्रांतीय अपराधी अजहरुद्दीन अंसारी उर्फ शारुख ब्राउन शुगर व हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. इस दौरान उसका साथी फरार हो गया. गिरफ्तार अपराधी कुमारधुबी शिवलीबाड़ी रहमतनगर का निवासी है. उसके पास से 1.40 ग्राम ब्राउन शुगर (छह पुड़िया), एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद किये गये. उसका साथी गलफड़बाड़ी मोड़ निवासी बाबू खान उर्फ शमशेर खान भागने में सफल रहा. जांच एसडीपीओ निरसा रजत माणिक बाखला व थाना प्रभारी चिरकुंडा रामजी राय के नेतृत्व में चली. श्री बाखला ने रविवार को मैथन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि एसएसपी प्रभात खबर के निर्देश पर शनिवार की रात कुमारधुबी ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बाइक जेएच 10बीवाइ 8197 पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका गया. इस पर वे भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर शारुख को पकड़ा लिया, जबकि बाबू खान भागने में सफल रहा. पूछताछ में शारुख ने बताया कि बाबू के पास भी ब्राउन शुगर व हथियार था. उसने विभिन्न राज्यों में ड्रग्स के धंधे की बात स्वीकार की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola