Dhanbad news: अंतर रेल मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad news: विभिन्न रेल मंडलों के प्रतिभागी ले रहे भाग

विज्ञापन

Dhanbad news: अंतर रेल मंडलीय दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता गुरुवार को धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में शुरू हुई. शुरुआत धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन धनबाद की अध्यक्ष प्रिया मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर की. मौके पर संगठन की अन्य सदस्य, मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. धनबाद मंडल, समस्तीपुर मंडल, सोनपुर मंडल, दानापुर मंडल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल एवं हाजीपुर मुख्यालय के प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. इस दौरान एकल नृत्य (शास्त्रीय नृत्य यथा-भरत नाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, कथकली, मणिपुरी, ओडिशी आदि), समूह नृत्य (सुगम / लोक नृत्य), शास्त्रीय संगीत (हिन्दुस्तानी शैली या कर्नाटक शैली में से कोई एक), सुगम संगीत (भजन, गीत या गजल), वाद्ययंत्र(भारतीय शास्त्रीय, सुगम संगीत), नाटक (एकांकी) आदि से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola