आपसी विवाद को लेकर मारपीट, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

जमुआ : जमुआ थाना अंतर्गत चुंगलो गांव में शुक्रवार की देर शाम को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. इसमें दो लोग घायल हो गये. मामले को लेकर जानकी मंडल ने जमुआ थाना में आवेदन दिया है. कहा कि उनके परिवार के लोग शुक्रवार की शाम को घर के पास खड़े थे. […]

विज्ञापन

जमुआ : जमुआ थाना अंतर्गत चुंगलो गांव में शुक्रवार की देर शाम को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. इसमें दो लोग घायल हो गये. मामले को लेकर जानकी मंडल ने जमुआ थाना में आवेदन दिया है. कहा कि उनके परिवार के लोग शुक्रवार की शाम को घर के पास खड़े थे. इसी बीच गांव के शंकर मंडल, दिनेश मंडल, बंधन उर्फ सीतो मंडल, मुकेश मंडल, मेघलाल मंडल, सुधीर मंडल, तिलकधारी मंडल, रवि कुमार, होरिल मंडल, गोलकी देवी, शंकर कुमार आदि आये और गाली-गलौज करने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

साथ ही धमकी दी कि थाना में दिये आवेदन को वापस ले लो नहीं तो अच्छा नहीं होगा. जब इसका विरोध किया तो दिनेश मंडल ने उसकी पत्नी को गलत नीयत से जमीन पर पटक दिया और लोहे के रड से सिर पर प्रहार कर दिया. इससे सिर फट गया. हो-हल्ला सुन बलदेव मंडल आया तो शंकर मंडल ने उसके साथ भी मारपीट की. घटना के बाद पुलिस ने कांड अंकित कर बंधन मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola