Dhanbad News: बेनी दयाल के गीतों पर देर रात तक झूमे आइआइटी के स्टूडेंट्स

आइआइटी (आइएसएम) में तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट सृजन 2026 का यादगार समापन.
आइआइटी (आइएसएम) धनबाद का तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव सृजन 2026 रविवार को धूमधाम से संपन्न हो गया. अंतिम दिन का कार्यक्रम संगीत, मस्ती, रचनात्मकता और ग्लैमर से सराबोर रहा, जिसे छात्र-छात्राओं ने सुबह से देर रात तक जमकर एन्जॉय किया. सृजन के तीसरे और अंतिम दिन की शुरुआत प्लॉट पैराडॉक्स और फेस पेंटिंग से हुई. इसके बाद ट्राइविजार्ड टूर्नामेंट, आइएसएम्स गॉट लेटेंट, क्वीयर ट्रिविया और हार्मनी जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. शाम के सत्र में मिस्टर एंड मिस सृजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जो दिन का सबसे बड़ा आकर्षण साबित हुई.
मिस्टर सृजन बने
शांतन
ुइस प्रतियोगिता में पुष्पांजलि मिस सृजन और शांतनु घोष मिस्टर सृजन चुने गये. छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों से जोरदार तालियां बटोरीं. इसके अलावा ऑनलाइन शॉर्ट फिल्म मेकिंग, फ्रेम्स ऑफ सृजन, स्क्रिप्ट राइटिंग और सृजन थ्रू माय लेंस जैसी क्रिएटिव प्रतियोगिताएं भी तीसरे दिन तक चलीं, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. महोत्सव का समापन स्टार नाइट के साथ हुआ, जहां बॉलीवुड के मशहूर गायक बेनी दयाल ने मंच संभाला. उनके हिट गीतों जैसे डिस्को दीवाने, आ जा मैं हवाओं में बैठा के चलूं तुझको, बेशर्मी की हाइट और अन्य धुनों पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे. पूरे परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल छाया रहा. इसके साथ ही आइआइटी (आइएसएम) धनबाद में आयोजित सृजन 2026 को यादगार अंदाज में विदाई दी गयी. महोत्सव छात्रों की रचनात्मकता, प्रतिभा और युवा ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन साबित हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










