दो दिनों की रिमांड के बाद जेल भेजे गये इसीएल अधिकारी
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :04 May 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन

ट्रांसफर कराने के एवज में कर्मी से रिश्वत लेते दबोचे गये थे हरियाजाम इस्ट कुमारधुबी कोलियरी के एजेंट राम प्रकाश पांडेय
विज्ञापन
विधि प्रतिनिधि,धनबाद,
ट्रांसफर के एवज में इसीएल कर्मी संजीव कुमार से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गये हरियाजाम इस्ट कुमारधुबी कोलियरी के एजेंट राम प्रकाश पांडेय की पुलिस हिरासत शनिवार को सीबीआइ ने अदालत को वापस कर दी. सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दो मई 2024 को सीबीआइ ने देर शाम राम प्रकाश पांडेय को कोर्ट में पेश किया था. मामले के अनुसंधानकर्ता संदीप सिंह ने कोर्ट में आवेदन दायर कर आरोपी राम प्रकाश पांडे की चार दिनों की सीबीआइ हिरासत की मांग की थी. लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट के विरोध के बाद अदालत ने आरोपी राम प्रकाश पांडेय को दो दिनों की सीबीआई हिरासत देने का आदेश दिया था. कोलियरी एजेंट रामप्रकाश पांडेय को एक मई को सीबीआइ की टीम ने शाम करीब साढे छह बजे 20 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया था. आरोप है कि कोलियरी के कर्मी संजीव कुमार सिन्हा का दूसरी जगह से ट्रांसफर कर लाने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सीबीआइ को पांडेय के पास आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी कई सुराग मिले हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




