ईद मिलादुन्नबी पर झरिया में निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत; पुलिस रही मुस्तैद
पैगंबर साहब के जन्मदिन पर झरिया में शामिल जुलूस | Prabhat Khabar Network
झरिया में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर भव्य जुलूस निकाला गया। जगह-जगह नारे गूंजे और लोगों के बीच शरबत व मिठाइयों का वितरण किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
झरिया: हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को कोयलांचल के विभिन्न मस्जिदों और इमामबाड़ों से जुलूस निकाला गया. हुसैनी झंडों और बैंड-बाजे के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण किया.
आपके शहर में
इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने ‘हुजूर की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा’ और ‘पत्ती-पत्ती फूल, या रसूल या रसूल’ समेत विभिन्न नारे लगाये. जुलूस के दौरान धार्मिक उत्साह देखने को मिला.
जुलूस के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों की ओर से व्यवस्था की गयी थी. कई जगहों पर इमामों को फूल-माला पहनाकर और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया. वहीं, जुलूस में शामिल लोगों के बीच चाय, पानी, शरबत, फल, मीठा पुलाव, कोल्ड ड्रिंक और चिप्स आदि का वितरण किया गया.
झरिया चौथाई कुल्ही के पास आकिब रजा, आमिर रजा, पप्पू खान और इमरान खान, थाना मोड़ में मो. तबरेज, मो. शकील, एनामुल हक और इरफान खान चौधरी, लालटेन शाह बाबा मजार के पास सुल्तान शेख और साजिद शेख, होरिलाडीह मोड़ पर सिकंदर पटाखा वाला, सिकंदर खान, जसीम जावेद, मो. निजाम और फैयाज खान तथा इनाकोठी के पास रुस्तम अंसारी, सोहराब अंसारी और सोनू अंसारी आदि ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए व्यवस्था की.
जुलूस को लेकर झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही. शांति समिति के भगत सिंह, गणेश गुप्ता, अनूप साव, झुन्नू गुप्ता, अरविंदम बनर्जी, अभिषेक अग्रवाल, मनोज स्वर्णकार और अजय शास्त्री समेत अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए