भिखराजपुर में मस्जिद की छत ढलाई में सैकड़ों लोगों ने किया श्रमदान
Updated at : 06 May 2024 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

भिखराजपुर, बलियापुर, कोनारटांड़, आमझर, लालाडीह, दुधिया, सिंगियाटांड़ सहित अन्य स्थानों के लोग शामिल हुए
विज्ञापन
बलियापुर.
भिखराजपुर में रविवार को मस्जिद बैतूल मुकर्रम की दोमंजिले छत की ढलाई सैकड़ों लोगों ने श्रमदान किया. ढलाई का काम सुबह से देर शाम तक चला. इसमें भिखराजपुर, बलियापुर, कोनारटांड़, आमझर, लालाडीह, दुधिया, सिंगियाटांड़ सहित अन्य स्थानों के लोग शामिल हुए. देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गयी. मौके पर कांग्रेस नेता शेख गुड्डू, हाजी असफ अली खान, झामुमो के जिला सचिव मन्नू आलम, धरनीधर मंडल, मुफ्ती शाहिद, मुफ्ती इम्तियाज, मुफ्ती सलमान कासमी, कारी सलीम, मौलाना आजाद, सदर मुश्ताक आलम, मो फहीम, कारी नूर आलम, हाफिज अमीरुद्दीन, मो इस्लाम, मो शकील, मो अमाल, नजीर अहमद, मो अजीम, नुरुद्दीन, एजाज अहमद, नूर आलम, फकरुद्दीन, अब्दुल रउफ, असगर अली खान, मौलाना शोहराब, अकरम, अमीर, रब्बानी, इरशाद, अब्दुल हक, रहीमुद्दीन, मोइज, इरशाद आदि थे.आज से घर-घर मतदाता पर्ची बांटेंगी बीएलओ : बाघमारा.
लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को बाघमारा प्रखंड कार्यालय सभागार में सभी बीएलओ के बीच मतदाता पर्ची का वितरण किया गया. इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ सुषमा आनंद, सीओ रवि भूषण प्रसाद व तोपचाची सीओ संजय सिंह ने बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता पर्ची वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. अधिकारियो ने कहा कि मतदान के पहले हर हाल में मतदाता को पर्ची मिल जाना चाहिए. कहा कि सोमवार से घर-घर जाकर बीएलओ मतदाता पर्ची का वितरण करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




