Horror Killing: ससुर ने बहू को 6 टुकड़ों में काटा, नदी किनारे दफनाया, हैरान कर देगी वजह

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Police

आरोपी ससुर मिलन रजवार का कहना है कि उसकी बहू गीता देवी का व्यवहार उनलोगों के साथ अच्छा नहीं था. वह अक्सर लडाई झगड़ा करती थी.

विज्ञापन

Horror Killing : धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के दुधिया गांव की बेटी गीता देवी की हत्या बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी गांव में उसके ससुर ने कुल्हाड़ी से काट कर दी. एक ससुर ने खान फेंकने पर गुस्से में आकर गीता देवी (32 वर्ष) को मार डाला. घटना 19 अक्तूबर की है. पुलिस ने आरोपी ससुर मिलन रजवार (58) को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका गीता देवी का मायका धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के दुधिया गांव में है. ससुर ने बहू की हत्या के बाद उसके शव को छह टुकड़ों में काट कर उसे बोरा में बांध कर साइकिल से ले जाकर जमुनिया नदी किनारे दफना दिया. नावाडीह पुलिस ने बुधवार को मृतका का शव जमुनिया नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिलन के बेटे से गीता ने की थी कोर्ट मैरिज

बताया जाता है कि बलियापुर के दुधिया गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला गीता देवी के साथ नावाडीह के दहियारी गांव निवासी मिलन रजवार के बेटे सूरज रजवार उर्फ डबलू ने पिछले साथ कोर्ट मैरिज की थी. गीता देवी का पहले से एक 12 वर्ष का पुत्र है, जो वह मायके में छोड आयी थी.

हमेशा लड़ाई-झगड़ा करती थी बहू : ससुर

इधर, आरोपी ससुर मिलन रजवार का कहना है कि उसकी बहू गीता देवी का व्यवहार उनलोगों के साथ अच्छा नहीं था. वह अक्सर लडाई झगड़ा करती थी. 19 अक्तूबर को पुत्र सूरज रवार रोजी रोजगार के लिए धनबाद गया था. मेरी पत्नी किसी काम से बाहर गयी थी. घर पर सिर्फ हम और बहू थे. दोपहर को खाना मांगा, तो उसने खाना मुझे फेंक कर दिया, जो मेरे बदन पर गिर गया. इससे उसे गुस्सा आ गया और कुल्हाड़ी से बहू का गला काट दिया. इससे उसकी मौत हो गयी.

शव को छह टुकड़े में काट बोरे में बांध साइकिल से ले जाकर नदी में दफना दिया

इसके बाद घर में शव को छह टुकड़ों में कांट कर कपड़ा से लपेटकर बोरा में भर दिया और साइकिल से ले जाकर जमुनिया नदी किनारे दफना दिया. देर शाम पत्नी व बेटे के घर लौटने के बाद उनलोगों बहू की खोजबीन की, तो वह नहीं मिली. परिजनों व ग्रामीणों ने कडाई से मिलन रजवार से पूछताछ की, तो उसने बहू की हत्या कर शव को जमुनिया नदी में दफनाने की बात कबूली. इसके बाद नावाडीह पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को शव को नदी किनारे से बरामद कर लिया है.

Also Read: Garhwa News: भतीजे ने अपनी चाची को उतारा मौत के घाट, पत्नी संग फरार होने की फिराक में था

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola