लाल वारंटी दीपक सोनी के आधार कार्ड में घर का पता धनबाद जेल है

Updated:
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट का फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन

आर्म्स एक्ट के आरोपी चांदमारी निवासी दीपक सोनी को धनसार पुलिस ने सोमवार की रात उसके घर से दबोच लिया. मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया. सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि दीपक अपनी पत्नी से मिलने आया है. इसके बाद छापेमारी कर उसे दबोचा गया. बता दें कि 22 जनवरी 2016 को बीपी सिन्हा कॉलेज ग्राउंड श्रीरामनगर में दीपक सोनी अपने साथी झंटू बंगाली और भोला रजवार के साथ मिलकर अपराध की योजना बना रहा था. धनसार के तत्कालीन थाना प्रभारी ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. केस में जमानत मिलने के बाद से दीपक सोनी फरार था. इसलिए उसके खिलाफ लाल वारंट न्यायालय से निर्गत किया गया था. वहीं इस कांड में झंटू बंगाली को 2019 में ही तीन साल की सजा हुई थी. दीपक सोनी विभिन्न आपराधिक कांंड में आठ बार जेल जा चुका होता. जेल मे रहते ही उसका आधार कार्ड बना था. इसमें उसका पता धनबाद जेल अंकित है. आज तक उसके आधार कार्ड में पता धनबाद जेल ही अंकित है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola