सिजुआ भू-धंसान पीड़ितों से मिले हम के प्रदेश अध्यक्ष, हरसंभव मदद का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज के साथ पार्टी कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिजुआ में हुए भू-धंसान से प्रभावित लोगों का हाल जानने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष धनबाद पहुंचे. उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और प्रभावितों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की.

विज्ञापन

धनबाद. सिजुआ दस नंबर में हुई भू-धंसान की घटना को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने गंभीरता से लिया है. मंगलवार को पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज धनबाद पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने भू-धंसान से प्रभावित लोगों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग

हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पार्टी प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है. जरूरत पड़ने पर पीड़ितों की सहायता के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भू-धंसान की घटनाएं कोयलांचल के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं. भूमिगत खनन और भू-धंसान के खतरे वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

घटनास्थल के निरीक्षण के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने धनबाद सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसमें भू-धंसान प्रभावित लोगों की सहायता, स्थानीय जनसमस्याओं और झारखंड में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया.

जल्द घोषित होगा धनबाद जिलाध्यक्ष

मीडिया से बातचीत में हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि जल्द ही धनबाद जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी एक कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देगी.

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सुधाकर पांडे, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव राय भट्ट समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान गौरी कुमार, चेता, सीताराम भुइया, संजीव भुइया, संतोष भुइया, राजेश भुइया, कृष्णा भुइया, बबलू बाउरी, राम प्यारे भुइया, बैजनाथ भुइया और बधु हरिजन समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. संगठनात्मक गतिविधियों और प्रभावित लोगों की सहायता को लेकर भी चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: झारखंड के ITI में स्पॉट राउंड नामांकन फिर शुरू, 10 सितंबर तक खाली सीटों पर दाखिले का मौका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola