Dhanbad News : गौरखूंटी में अनियंत्रित हाइवा ने तीन दुकानों को किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : भौंरा-मोहलबनी मुख्य मार्ग पर गौरखूंटी झारखंड मोड़ के समीप एक कोयला लोड हाइवा ने तीन दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

विज्ञापन

Dhanbad News : झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा-मोहलबनी मुख्य मार्ग पर शनिवार की अलसुबह गौरखूंटी झारखंड मोड़ के समीप एक कोयला लोड तेज रफ्तार हाइवा (जेएच 10 एबी- 6488) ने अनियंत्रित होकर तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में विकास साव का जेनरल स्टोर, सब्जी दुकान, मुनीलाल रवानी की चाय दुकान व बंशी महतो का जेनरल स्टोर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. घटना में सबसे अधिक नुकसान मकान मालिक गोवर्धन महतो, दुकानदार विकास साव को हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक तेज आवाज सुनाई पड़ी. जब घर से बाहर निकले तो देखा कि एक हाइवा टेलीफोन का खंभा व पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए दुकानों में घुस गया है. जब तक लोग कुछ समझ पाते, चालक वहां से फरार हो चुका था. सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. समाचार लिखे जाने तक मुआवजा को लेकर पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों व हाइवा मालिक के बीच वार्ता जारी थी. लोगों ने उक्त हाइवा को ले जाने से रोक रखा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola