भूली थाना प्रभारी पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, हाड़ी समाज ने की निलंबन की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते हुए हाड़ी जाति विकास मंच के सदस्य

भूली थाना प्रभारी पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप, हाड़ी समाज ने की निलंबन की मांग. धनबाद एसएसपी से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की अपील.

विज्ञापन

बरोरा. भूली थाना प्रभारी पर हाड़ी जाति विकास मंच के प्रदेश महासचिव राजू प्रसाद हाड़ी के साथ कथित अभद्र व्यवहार और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगा है. मामले को लेकर हाड़ी समाज में नाराजगी है. रविवार को झगराही में प्रखंड अध्यक्ष राजेश हाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन
हाडी समाज की बैठक | Prabhat Khabar Network

एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

मंच के पदाधिकारियों ने धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि जातिसूचक टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की बात कही गयी.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पंचतत्व में विलीन, बेटे हर्ष कुमार ने दी मुखाग्नि

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाल हाड़ी, उपाध्यक्ष बंटी कुमार हरि, संगठन सहसचिव सुनील हाड़ी, सुभाष हाड़ी, प्रकाश हाड़ी, प्रदीप हाड़ी, लखन हाड़ी, संजय हरि, विजय हाड़ी, भोला हाड़ी, रत्न हाड़ी, बबलू हाड़ी, बिनोद हाड़ी, राहुल हाड़ी, अनिल हाड़ी, मोहन हाड़ी, रोकी और सनोज हाड़ी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola