राजगंज में बजरंगबली दल के तलवार लेकर शामिल हुई बालिकाएं
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :18 Apr 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

A grand Akhara procession was taken out in Rajganj under the leadership of Bajrang Bali Dal. More than a hundred girls participated in the procession with turbans on their heads and swords in their hands.
विज्ञापन
राजगंज.
राजगंज में बजरंग बली दल के अगुआई में भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया. जुलूस में एक सौ से अधिक युवतियां सिर पर पगड़ी बांध व हाथों में तलवार लेकर शामिल हुईं. जुलूस में शामिल लोग जय श्रीराम, वीर हनुमान का उद्घोष करते हुए इलाके का भ्रमण किया. चुंगी, लाठाटांड, दलुडीह, धावाचिता से निकला जुलूस भी बजरंगबली दल के जुलूस में शामिल हुआ. जुलूस के दौरान छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र था. इसमें काफी संख्या में युवक-युवतियां हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे. जुलूस का नेतृत्व बजरंग बली दल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार व सचिव अजय कुमार दे कर रहे थे. जुलूस में विनोद दे, संदीप अग्रवाल, संतराम जायसवाल, राजु कुम्हार, हरि विश्वकर्मा, अजय चौरसिया, अजय माहुरी, संतोष अग्रवाल, दिपू पु दे, उज्वल कुमार, पवन पाल, अवधेश चौरसिया, पिंटू दे, चंदन अग्रवाल, संजय माहुरी, चंदन दे, सुनील साव आदि सक्रिय रहे. राजगंज थानेदार तपन कुमार पाणीग्रही, बजरंग बली दल के संस्थापक सदस्य गोपाल प्रसाद साव, आजसू के प्रमोद कुमार चौरसिया, मनोज महतो, महेन्द्र महतो, व्यास राय, चंदन भारती, प्रवीण चौधरी आदि शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




