Dhanbad News: गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा किशन खान रांची से गिरफ्तार

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 14 Feb 2026 1:43 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: व्यवसायियों का नंबर उपलब्ध कराने, अपराधियों को शरण देने व वित्तीय सहायता पहुंचाने का है आरोप

विज्ञापन

Dhanbad News: गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गा किशन खान उर्फ तस्लीम खान को बरवाअड्डा थाना पुलिस ने गुरुवार को रांची से गिरफ्तार किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह विलेज रोड निवासी किशन रांची में छिपा है. बरवाअड्डा थाना कांड संख्या-297/25 एवं कांड संख्या-11/26 में उसकी तलाश थी. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्वत ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर विशेष दल का गठन कर छापेमारी की कार्रवाई की गयी. एसपी ने बताया कि किशन खान ने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने बताया कि वह प्रिंस खान के लिए काम करता था. गिरोह के सदस्यों को रंगदारी मांगने के लिए व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना, अपराधियों को आश्रय देना और वित्तीय सहायता पहुंचाना उसकी जिम्मेदारी थी. इतना ही नहीं, उसने यह भी स्वीकार किया कि प्रिंस खान द्वारा रंगदारी से अर्जित अवैध राशि को जमीन और अन्य व्यवसायों में निवेश कराने में भी वह सक्रिय भूमिका निभाता था. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. किशन पर बरवाअड्डा थाना में तीन मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार, तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी, भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola