Dhanbad News : घर का ताला तोड़ मोबाइल चोरी के आरोप में चार किशोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : घर का ताला तोड़ मोबाइल चोरी के आरोप में चार किशोर गिरफ्तार

विज्ञापन

Dhanbad News : कुमारधुबी ओपी अंतर्गत शिवलीबाड़ी पुराना चेकपोस्ट के समीप रहने वाली किरण कुमारी गुप्ता के घर ताला तोड़कर मोबाइल चोरी के मामले में कुमारधुबी पुलिस ने आसपास के ही रहने वाले चार नाबालिग किशोरों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ कर रही है. पकड़े किशोरों की उम्र 13-15 वर्ष बतायी जा रही है. घटना 23 सितंबर की है, लेकिन प्राथमिकी 26 सितंबर को की गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 26 वर्षीय किरण कुमारी घर में ताला बंद कर सब्जी लाने कुमारधुबी बाजार गयी थी. ताला तोड़ मोबाइल सहित अन्य सामान की चोरी की गयी. सूचना कुमारधुबी पुलिस को दी गयी. ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का ने तकनीकी आधार पर चोरी हुए मोबाइल को एक नाबालिग के पास से बरामद करने में सफलता पायी. मामले में एक-एक कर चार नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, जिससे चोरी की घटना का खुलासा हो गया. सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों ओपी क्षेत्र के फायरब्रिक्स, सिलिका आदि क्षेत्र में 16 घरों का ताला तोड़कर चोरी हुए मामले में भी पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगा है. इस संबंध में ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का ने कहा कि ताला तोड़कर मोबाइल चोरी मामले में चार नाबालिगों को पकड़ा गया है. पूछताछ में पूर्व में हुए चोरी के मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं. सभी को न्यायालय में भेजा जायेगा, फिर जरूरत पड़ी तो रिमांड पर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola