माइक्रोसॉफ्ट समेत चार कंपनियों ने 50 छात्रों को दिया पीपीओ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आइआइटी आइएसएम में फाइनल इयर के छात्रों को मिलने लगा पीपीओ

विज्ञापन

आइआइटी आइएसएम में नये एकेडमिक वर्ष 2024-25 की शुरुआत हो गयी है. इसके साथ बीटेक और एमटेक अंतिम वर्ष के छात्रों को प्री प्लेसमेंट ऑफर मिलने लगा है. बीते दो दिनों में चार कंपनियों ने 50 छात्रों को प्री प्लेसमेंट ऑफर दिया है. इन कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट, जगुआर, ओरेकल, गोल्डमैन सैच और सेल्स फोर्स शामिल हैं. संस्थान के अब तक 58 विद्यार्थियों को पीपीओ मिल चुका है. माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे अधिक 13 छात्रों को, ओरेकल ने आठ, गोल्डमैन सैचे ने आठ, सेल्सफोर्स ने 12, जगुआर लैंड रोवर ने नौ विद्यार्थियों को पीपीओ दिया है. इससे पहले तीन कंपनियों ने आठ छात्रों को पीपीओ दिया था. इनमें जापान की कंपनी रीमो टेक जापान ने एक, सर्विसनाउ ने चार और अमेजन ने तीन छात्रों को पीपीओ दिया था. बता दें कि प्री प्लेसमेंट ऑफर कंपनी उन छात्रों को दिया जाता है, जो इंटर्नशिप के दौरान उनके यहां बेहतर प्रदर्शन करते हैं. कंपनियां संस्थान में कैंपस सीजन शुरू होने से पहले यह ऑफर दिया जाता है. पिछले वर्ष संस्थान के 184 छात्रों को पीपीओ मिला था. कंपनियों द्वारा नवंबर माह तक छात्रों को पीपीओ दिया जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola