मेमको मोड़ के पास आठ लेन सड़क पर बनेगा फ्लाइओवर, एजेंसी ने सौंपी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

मतगणना के बाद डीपीआर पर होगा काम, सिटी सेंटर से बरवाअड्डा जानेवाली गाड़ियां फ्लाइओवर के नीचे से जायेंगी

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, धनबाद,

मेमको मोड़ के पास आठ लेन सड़क पर फ्लाइओवर बनेगा. ट्रिपल के इंजीकॉन कंसल्टेंट ने इसकी विजिबिलिटी रिपोर्ट पथ निर्माण विभाग (मुख्यालय) को सौंप दी है. लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद डीपीआर पर काम शुरू होगा. मेमको मोड़ के पास जाम की समस्या को देखते हुए यहां फ्लाइओवर बनाने का निर्णय लिया गया है. आरसीडी के मुताबिक मेमको मोड़ के पास फ्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव है. प्रभातम मॉल से लेकर निरंकारी चौक तक फ्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था. लेकिन इस रोड की चौड़ाई 18 से 20 मीटर है. ऐसे में फ्लाइओवर में टू लेन बनाने में परेशानी होगी. ऐसे में आठ लेन की सड़क पर फ्लाइओवर बनाने की विजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गयी है. आठ लेन सड़क की चौड़ाई 40 से 50 मीटर है. इसलिए फ्लाइओवर के लिए आठ लेन सड़क को लिया गया है. सिटी सेंटर से बरवाअड्डा जानेवाली गाड़ियां फ्लाइओवर के नीचे होकर जायेंगी. आठ लेन की दोनों तरफ जो सर्विस लेन बनी है, उसे भी फ्लाइओवर के नीचे बायें व दायें होकर प्रभातम मॉल व निरंकारी चौक में जाकर मिलाया जायेगा.

आठ लेन बनने के बाद मेमको मोड़ हो गया खतरनाक :

आठ लेन सड़क के बनने के बाद मेमको मोड़ के पास का चौराहा खतरनाक हो गया है. इस चौक पर दस सड़कें आपस में मिल रही हैं. कोई भी वाहन किसी लेन में अचानक प्रवेश कर रहा है. ऐसे में कभी बड़ा हादसा हो सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola