कोयला नगर शॉपिंग कांप्लेक्स के पास झाड़ियों में लगी आग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से कई पेड़ों को नुकसान
विज्ञापन
धनबाद.
कोयला नगर स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स के पास गुरुवार की दोपहर झाड़ियों में आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने कई पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे कुछ देर के लिए यहां अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बीसीसीएल मुख्यालय व अग्निशमन विभाग को दी. मौके पर पहुंची बीसीसीएल व अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया. इस घटना में शॉपिंग कांप्लेक्स के पास कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा है. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. शॉपिंग कांप्लेक्स के पास पान, सिगरेट की दुकानें हैं. संभवत: किसी के सिगरेट पीकर झाड़ियों में फेंक देने से आग लगी हो.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन